Bill gates ki safalta or unka bachpan hindi main
दुनिया का सबसे आमीर आदमी bill gates कैसे बने देखीये
Bill Gates की Biography
Bill Gates का जन्म 28 अक्टूबर 1955 में Seattle, Washington में हुआ. वे 13 साल की उम्र में ही Computer Programming में रूचि रखने लगे थे. वे Technology के द्वारा नये-नये Business योजनाए और आक्रामक Business रणनीति बनाने लगे. वे और उनके पार्टनर Paul Allen ने मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा Software Business -“Microsoft” शुरू किया. बड़ते Microsoft Business की बदोलत आज वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. फरवरी 2014, में Bill Gates ने यह घोषणा की कि वे Microsoft के Chairman पद से हट रहे हैं.
Bill Gates का बचपन
साधारण से परिवार में जन्में Bill Gates की दो बहनें Kristainne और Libby थी. उनके पिता William Henry Gates एक Law के विध्यार्थी थे, जब वे पहली बार अपनी होने वाली बीवी, Mary Maxwell से मिले. वे University of Washington में पढ़ने के साथ-साथ अच्छी कसरती-खिलाडी (Athletic) थी. और वर्तमान में वे उसी University में विध्यार्थीयों का मार्गदर्शन करती हैं. जब अपने परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियों में कसरती खेलो को खेलते थे, तब ही Bill को कम उम्र में ही दुनिया में चल रहे संघर्ष और Competition का अंदेशा लग गया था.
Bill का उनकी माँ के साथ बहुत ही गहरा रिश्ता था. Mary, जो कि बच्चों को पढाती थी, जिन्होंने अपना पूरा समय बच्चों के Career को कामयाब बनाने में, प्रोत्साहन करने के साथ सामाजिक मतभेदों को दूर करने और दान-पुण्य में व्यतीत कर दिया. वे Bill को कई बार अपने साथ उनकी समाजसेवा के कार्यो में अलग-अलग School और संस्थाओ में ले जाया करती थी.
Bill Gates में बचपन से ही पढने की एक अलग ही भूख थी. वे घन्टो तक अपनी School की सन्दर्भ पुस्तकों के साथ-साथ Encyclopedia भी पढ़ा करते थे. School के समय में भी वे पढ़ने में बहुत ही अच्छे थे, लेकिन वे जल्द ही कई बार उससे बोर भी हो जाते थे. लगभग 11-12 साल की उम्र में ही Bill के परिवार वाले उनके ऐसे व्यव्हार की वजह से चिंता करते थे कि कही Bill अकेले न पढ़ जाये. इसी वजह से उनके माता-पिता को यह द्रृढ विश्वास आ गया था कि Bill को सार्वजनिक शिक्षा दी जाये. जब वे 13 साल के हुए तब उनके परिवार ने उन्हें Seattle Lakeside School, जो कि एक प्रारंभिक School है, वहाँ भर्ती करवा दिया गया. वे लगभग सभी विषयों में अच्छे थे, लेकिन गणित और विज्ञान को समझने की उनकी काबिलियत बहुत ही अच्छी थी. और इसी के साथ वे School में नाटकों में भी भाग लिया करते थे.
Lakeside School में एक Seattle Computer Company ने विद्यार्थियों को उनके खाली समय के लिए Computer सिखने और उसे जानने के लिए Computer दिए. जल्द ही Bill की Computer में रूचि बढ़ने लगी और ज्यादा से ज्यादा समय वे Computer किस तरह काम करता हैं, इसी में बिताने लगे. उन्होंने फिर एक Basic Computer भाषा में एक “Tic-Tac-Tow” Program बनाया जिससे कि Computer चलाने वाला Computer के विरुद्ध खेल सके.
यही वो School था जहाँ Bill की मुलाक़ात Paul Allen से हुई जो उनसे दो साल Senior (बड़े) थे. अपनी Computer की मिलती धारनाएँ और विचारो की वजह से वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए, जबकि उनकी दूसरी बातों में उनके विचार बिल्कुल भी मिला नही करते थे.Paul Allen बहुत ही शर्मीले और शांत स्वभाव के थे. जबकि Bill उनके स्वभाव में बिल्कुल अलग थे. दोनों अपना ज्यादातर समय Programming में गुजारते थे. अनियमित रूप से उनके बिच यह बहस होती रहती थी कि कौन सही है और कौन उनके School की Computer Lab को चलाने में काबिल हैं. और दूसरी ओर Gates और Allen को उनकी School में Computer की जो सुविधा उपलब्ध थी उस पर Company ने रोक लगवा दी, क्योंकि वे दोनों अपने Computer सिखने के वक़्त के अलावा भी सारा वक़्त Lab में बिताते थे और Company के Softwares के साथ छेड़-छाड़ किया करते थे. उनकी इस रोक के बाद दोनों को फिर से इस शर्त पर Lab में आने की इजाजत मिल गई, कि वे PROGRAM से ERROR निकाले. इसी समयकाल में Gates ने एक और Software Program बनाया जो School के Time Schedule में काम आता था.
सन् 1970, 15 साल कि उम्र में ही Bill Business की ओर अपने बेस्ट फ्रेंड Paul Allen के साथ चल दिये. उन्होंने “Traf-O-Data” Program बनाया जों की Seattle City के Traffic Pattern पर नज़र रखता था और उसे बेहतर करने की कोशिश करता था. और उन्हें इस कोशिश के $20,000 मिले, जो इनकी पहली कमाई थी.
Bill Gates का शुरवाती Career
Gates के माता-पिता ने Bill का Admission, Harward University में यह सोचकर करवाया कि वे अपना Career Law में बना लेंगे, लेकिन उनके बचपन के दिनों को देखकर लग रहा था कि वे अपना ज्यादातर समय Class की जगह Computer Lab में बिताया करते थे क्योंकि उन्हें उसी में रूचि थी. और उसी में Career बनाना चाहते थे. फिर भी कम समय सोकर Law की पढाई करते थे. ताकि वे अच्छे अंको से पास हो सके.
Bill का Contact Paul Allen से ज्यादातर नहीं रहा क्योंकि Paul एक दूसरी Washington State University में पढने चले गए. जहाँ से उन्होंने दो साल बाद College छोड़ दिया और Paul Allen, Boston शिफ्ट हो गए, जहाँ वे Honeywell नाम की Company में काम करने लगे.
1974 की गर्मियों में Bill ने भी Allen के साथ Honeywell Company को Join किया. इस समय के दौरान Allen ने Gates को एक बहुत ही मशहूर Electronic Magazine का भी भाग दिखाया, जो कि Altair 8800 Mini Computer KIT के Article पर आधारित था.
दोनों खुश थे इस बात की संभवता को लेकर कि अगर यह Computer बन गया तो दुनिया में इसका हर कोई आसानी से इस्तेमाल कर अपना काम आसान कर सकेगा. फिर एक छोटी सी Company ने Altair बनाया जोंकी New Maxico में हैं, जिसे MITS नाम से भी जाना जाता है.
Gates और Allen ने एक Company से Contact किया और घोषणा की कि वे एक Basic Software के Program पर काम कर रहे है, जो कि Altair Computer को चलाएगा. लेकिन असलियत में उनके पास कोई Altair नही था जिस पर वे Code को रन करवा सके. मगर वे जानना चाहते थे कि MITS Company ऐसा कोई Software बनवाने में रूचि रखती है या नही.
MITS और उसके President ED-Robbert ने उन दोनों को उनके द्वारा बनाये Codes का प्रदर्शन करने को कहा. Gates और Allen ने MITS के President से Request की कि उन्हें दो महीने Software लिखने के लिए Harward Lab में जाने दिया जाए. Allen फिर ALBUQUERQUE में MITS में उस Software का टेस्ट करने चले गए. वे Software, जिसका उस वक्त तक किसी भी ALTAIR Computer में USE नही हुआ था. और वो Software सही से काम करने लगा.
और MITS Comapny ने Allen को Comapny में काम करने के लिए रख लिया और उन्ही के साथ काम करने के लिए Bill ने भी अपनी Harward University छोड़ दी जिसने उनके माता-पिता की व्याकुलता बड़ा दी. सन् 1975 में Gates और Allen ने भागीदारी में Micro-Software की COMPANY खोली जो कि Micro Computers और Software बनाएगी



Comments
Post a Comment